Friday, March 20, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : किसी आउटसाइडर को 'दोस्ताना 2' में लेना चाहते हैं करन

मनोरंजन : किसी आउटसाइडर को ‘दोस्ताना 2’ में लेना चाहते हैं करन


कार्तिक आर्यन के ‘दोस्ताना 2’ से बाहर होने के बाद करन जौहर ने फिल्म की कास्टिंग के लिए स्पेशल प्लान बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करन ने अपनी क्रिएटिव टीम के साथ कई बार मीटिंग की। इस दौरान अक्षय कुमार, राजकुमार राव, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सिद्धांत चतुर्वेदी के नामों पर चर्चा हुई। हालांकि, करन चाहते हैं कि अक्षय कुमार यह फिल्म करें। इसकी बड़ी वजह अक्षय का बड़ा स्टार होने के साथ-साथ आउटसाइडर होना भी है। उन्हें कास्ट कर करन नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोपों से भी बचना चाहते हैं। हालांकि, अगर अक्षय के साथ बात नहीं बनती है तो बाकी चार नामों से किसी को फाइनल किया जा सकता है।

बिना रिहर्सल किए सलमान-रणदीप ने शूट की फाइट सीक्वेंस
सलमान खान, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा स्टारर ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ 13 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों के साथ-साथ ‘पे-पर-व्यू’ सर्विस जी प्लेक्स पर भी रिलीज होगी। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान और रणदीप के बीच एक वॉशरूम फाइट सीन भी होगा। इस बात का खुलासा रणदीप ने किया और बताया, “सलमान और मेरे बीच की वॉशरूम फाइट सीक्वेंस प्रभु सर की कल्पना है और कोरियन एक्शन डायरेक्टर म्येऑन्ग हेंग ने इसे ऑन स्पॉट डायरेक्ट किया है। हमने इसकी रिहर्सल नहीं की।”

‘विट्ठल तीड़ी’ के साथ OTT पर लौट रहे प्रतीक गांधी
‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता’ स्टोरी के बाद प्रतीक गांधी नई वेब सीरीज के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं। यह गुजराती सीरीज है, जिसका टाइटल ‘विट्ठल तीड़ी’ है। इसी नाम से मुकेश सोजित्रा की शॉर्ट स्टोरी पर बेस्ड इस सीरीज में प्रतीक 80 के दशक के स्मॉल टाइम गैम्बलर की भूमिका में दिखाई देंगे। सीरीज का निर्देशन अभिषेक जैन ने किया है और भार्गव पुरोहित ने स्क्रीनप्ले, डायलॉग और सॉन्ग लिखे हैं। सीरीज का ट्रेलर सामने आ चुका है। इसे 7 मई को हाल ही में लॉन्च हुए गुजराती OTT प्लेटफॉर्म ओहो गुजराती पर स्ट्रीम होगी।

‘रक्तांचल 2’ में 90 के दशक की पॉलिटिशियन बनी सौंदर्या शर्मा
‘रांची डायरीज’ जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा जल्दी ही रितम श्रीवास्तव के निर्देशन में बन रही क्राइम ड्रामा सीरीज ‘रक्तांचल 2’ में नजर आएंगी। सत्यघटित घटना से प्रेरित इस सीरीज में सौंदर्या पॉलिटिशियन रोली राय की भूमिका में हैं। उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। सौंदर्या ने इसमें साड़ी पहन रखी है और उनकी आंखों का अंदाज बता रहा है कि उनका किरदार काफी रोचक होगा। अपने किरदार के बारे में बताते हुए सौंदर्या ने एक बातचीत में कहा, “मेकर्स को कुछ अंदाजा था कि मेरा किरदार कैसा होगा। मैं 90 के दशक की राजनेता का रोल निभा रही हूं। इसमें मैंने इनपुट भी दिए। यह स्पेसिफिक लुक मैंने क्रिएट किया है और मेकर्स फाइनल लुक देखकर बहुत खुश थे।”

RELATED ARTICLES

Most Popular