Wednesday, March 4, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : कियारा ने डब्‍बू रतनानी के लिए फिर करवाया टॉपलेस फोटोशूट

मनोरंजन : कियारा ने डब्‍बू रतनानी के लिए फिर करवाया टॉपलेस फोटोशूट

सुरभि सिन्हा

फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में है। उनका यह लेटेस्ट फोटोशूट काफी बोल्ड है। दरअसल हाल ही में कियारा ने बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्‍बू रतनानी के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को कियारा ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कियारा ने लिखा -‘#डब्बूरतनानीकैलेंडर 2021 !’कियारा का यह फोटोशूट काफी बोल्ड है और हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। उनके तमाम फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी जमकर इस पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। हालांकि, कियारा आडवाणी इससे पहले भी डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवा चुकी है, जिसमें वह बड़े से पत्ते के पिछे छिपी नजर आईं थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही  फिल्म ‘शेरशाह’ , ‘भूल भुलैया 2’ और  ‘जुग जुग जीयो’ में नजर आयेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular