Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : इरफान खान के बेटे बाबिल ने इस वजह से छोड़ा...

मनोरंजन : इरफान खान के बेटे बाबिल ने इस वजह से छोड़ा फिल्म स्कूल

सुरभि सिन्हा
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा करते हैं। लेकिन इस बार बाबिल ने फैंस के साथ खुद से जुड़ी एक जानकारी शेयर की है। उन्होंने फैंस के साथ अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने अब फिल्म स्कूल छोड़ने का फैसला लिया है। बाबिल ने इसके साथ ही फिल्म स्कूल छोड़ने की वजह भी बताई है।बाबिल लंदन में वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय में फिल्म कोर्स कर रहे थे। जिसे छोड़कर वह अब अपना पूरा ध्यान अभिनय में अपने करियर पर केंद्रित करना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने अब फिल्म स्कूल छोड़ने का फैसला लिया है। बाबिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह हाथ में कैमरा लिए हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों को अलविदा कहते हुए इमोशनल नोट लिखा है। बाबिल ने लिखा -‘ मेरे प्यारे दोस्त, यहां मुंबई में एक बहुत तंग घेरा है। कुल मिलाकर 2-3 दोस्त हैं। आप सभी ने मुझे एक कूल जगह पर एक घर दिया और मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं अपना हूं। धन्यवाद मैं तुमसे प्यार करता हूं। फिल्म बीए आज से छोड़ रहा हूं। 120 से अधिक क्रेडिट के कारण मैं इसे अब तक अभिनय के लिए दे रहा हूं। अलविदा वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय। आई लव यू माय टू फ्रेंड्स!’सोशल मीडिया पर बाबिल के इस पोस्ट को फैंस पसंद कर रहे हैं और उनके फैसले का स्वागत कर रहे हैं।  वर्कफ़्रंट की बात करें तो बाबिल जल्द ही अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन में बनी  फिल्म ‘किला’ में नजर आएंगे, जो बाबिल की बॉलीवुड डेब्यू होगी। इसके अलावा हाल ही बाबिल ने शूजित सरकार की एक अनटाइटल्ड फिल्म भी साइन की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular