Saturday, March 14, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : आयुष्मान खुराना के गाने 'तू मेरी है प्रेम की भाषा'...

मनोरंजन : आयुष्मान खुराना के गाने ‘तू मेरी है प्रेम की भाषा’ पर अक्षरा सिंह ने किया डांस

-पोस्ट पर अभी तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज और 79 हजार लाइक तथा 1200 कमेंट भी अभी तक आ चुके है
मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग पूरे देश में है। अक्षरा फिल्मों में अपनी अदाओं से जादू बिखरने के साथ सोशल मीडिया पर भी लाइमलाइट में रहती हैं। वो रोजाना अपने 3 मिलियन से ज्यादा फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटोज तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके ज्यादातर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। अब उनका एक और डांस वीडियो चर्चा में है, जिसमें वो ‘तू मेरी है प्रेम की भाषा’ सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। साथ में कैप्शन में लिखा, ‘ये गाना सुनकर डांस तो हो ही जाता है। मैं हर बार ऐसे गानों को सुनकर इनसे प्यार करने लग जाती हूं’।
ब्लू कलर की पोल्का डॉट साड़ी पहने अक्षरा इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये गाना फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ का है। फिल्म में गाना आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर पर फिल्माया गया है। अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को कुछ घंटे पहले ही अपने फैंस के लिए पोस्ट किया है, जिस पर अभी तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और 79 हजार लाइक और 1200 कमेंट भी अभी तक आ चुके है। इस वीडियो में अक्षर का क्यूट अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अक्षरा की फिल्में और उनके गाने इंटरनेट पर तहलका मचाते हैं। अक्षरा सिंह इस वक्त भोजपुरी की लीडिंग एक्ट्रेस है। उनके गाने खासतौर पर भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों को बहुत पसंद आते हैं। हाल ही में उनका एक भोजपुरी रैप सॉन्ग ‘लड़कों से खाया है धोखा’ रिलीज हुआ है, जो गजब बवाल कर रहा है। गाने को 14 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस रैप सॉन्ग में अक्षरा सिंह बेहद हॉट लग रही हैं। उनके साथ कई और डांसर्स भी डांस करते नजर आ रही हैं। अक्षरा का लुक और उनका स्टाइल लोगों को बहुत आकर्षक लग रहा है

RELATED ARTICLES

Most Popular