Sunday, February 15, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : अभिनेत्री सोनम कपूर के बयान के बाद सोशल मीडिया के...

मनोरंजन : अभिनेत्री सोनम कपूर के बयान के बाद सोशल मीडिया के यूजर्स ने उन्हें बेवकूफ करार दिया

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोनम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में लंदन में अपनी जिंदगी के बारे में बताया। उन्होंने कहा था कि वह लंदन में अपनी आजादी का आंनद ले रही हूं। सोनम ने कहा था कि वह खुद अपना खाना पकाती हैं, खुद घर साफ करती हैं। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात को लेकर उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। सोनम अपने बयान के चलते ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, इसने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह बेवकूफ है। क्या सफाई करने वाले और नौकर इसके घर में जबरदस्ती घुसे थे? बोलने की आजाद है,तब कुछ भी बोल दो, बॉलीवुड के विभीषण।
एक अन्य यूजर ने लिखा, भारत में कोई आजादी नहीं है। सफाई करने वाले और बावर्ची जबरदस्ती आपके घर में घुस जाते हैं और आपको काम नहीं करने देते। एक और यूजर ने लिखा, ‘मैं एक पिटीशन की शुरुआत कर रहा हूं, जो जबरदस्ती घर में मदद करने वालों को आपकी आजादी छीनने से रोकेगी। दरअसल सोनम कपूर ने कहा था, मुझे यहां की आजादी पसंद है। मैं अपना खाना खुद पकाती हूं, अपना घर खुद साफ करती हूं, अपने घर के लिए सब्जियां और जरूरी सामान खुद खरीदती हूं। सोनम ने कोरोना महामारी के बारे में कहा कि यह महामारी भावनात्मक रूप से थका देने वाली रही है। सोनम ने कहा, ‘मेरे दोस्तों ने अपने माता-पिता को खो दिया है। यंग लोग जिन्हें मैं जानती हूं, दुनिया छोड़ गए हैं। मैं एक महीने तक सो नहीं पाई थी।मुझे यहां रहना पसंद है, लेकिन मेरा दिल भारत में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular