Friday, April 3, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : अपारशक्ति खुराना ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, भगवान शिव के...

मनोरंजन : अपारशक्ति खुराना ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, भगवान शिव के अवतार में आये नजर

अभिनेता अपारशक्ति खुराना की एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को खुद अपारशक्ति खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दरअसलअपारशक्ति खुराना के बचपन की यह तस्वीर स्कूल में होने वाले फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन के दौरान की है,जिसमे अपारशक्ति ने भी हिस्सा लिया था। इस तस्वीर में वह भगवान शिव का अवतार धारण किये हुए दिखाई दे रहे हैं।

मनोरंजन : अपारशक्ति खुराना ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, भगवान शिव के अवतार में आये नजर

इस तस्वीर में अपारशक्ति का क्यूट अंदाज फैंस को काफी भा रहा है। अपारशक्ति खुराना अभिनेता आयुष्मान खुराना के भाई है। अपारशक्ति ने साल  2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में बतौर सपोर्टिंग एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह गीता-बबीता के कजन ब्रदर की भूमिका में नजर आये। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली। इसके बाद अपारशक्ति बॉलीवुड की कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के रूप में नजर आये, जिनमें बद्रीनाथ की दुल्हनिया, हैप्पी फिर भाग जाएगी, लुका-छुपी, जबरिया जोड़ी, पति पत्नी और वो आदि शामिल हैं। इसके अलावा अपारशक्ति ने डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले बहुचर्चित शो ‘यू हैव बीन वॉर्न’ और सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘सुपर नाईट विथ ट्यूबलाइट’ जैसे कई शो होस्ट कर चुके हैंं। अपारशक्ति जल्द ही सतराम रमानी निर्देशित फिल्म ‘हेलमेट’ में नजर आएंगे। यह फिल्म बतौर अभिनेता बॉलीवुड में अपारशक्ति की पहली फिल्म होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular