Thursday, March 12, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : अनुष्का शर्मा दिसंबर से शुरू करेंगी झूलन गोस्वामी की बायोपिक...

मनोरंजन : अनुष्का शर्मा दिसंबर से शुरू करेंगी झूलन गोस्वामी की बायोपिक की शूटिंग


अनुष्का शर्मा लगभग ढाई साल से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। 2020 में यह खबर आई थी कि वे भारतीय टीम की क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगी। जनवरी 2020 में अनुष्का को भारतीय टीम की जर्सी पहने कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में झूलन के साथ देखा गया था। चर्चा थी कि दोनों ने बायोपिक की घोषणा के लिए वीडियो की शूटिंग की, जिसे सोनी पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया जाएगा। अनुष्का अभी बेटी वामिका के साथ हैं। इसलिए फिल्म 2021 के आखिर में फ्लोर पर जाएगी। झूलन की प्रेरणादायक यात्रा से अनुष्का निश्चित रूप से पूरा न्याय करेंगी।

  • रविवार को डिस्चार्ज होंगे नसीरुद्दीन शाह
    दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को इस रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। उन्होंने खुद एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में यह जानकारी दी। नसीरुद्दीन के मैनेजर ने एक इंटरव्यू में ये कंफर्म किया था कि वे हॉस्पिटल में हैं और बताया था, ‘वह 4 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें निमोनिया होने के कारण भर्ती कराया गया था। उनके फेफड़ों में पैच पाया गया, इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना जरूरी था। उनकी कंडीशन अभी स्टेबल है और उनको ट्रीटमेंट का असर भी हो रहा है।’ पहले खबर थी कि शुक्रवार को डिस्चार्ज हो सकते हैं।
  • रुपाली गांगुली ने खरीदी लग्जरी गाड़ी
    रुपाली गांगुली की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है क्योंकि एक्ट्रेस हाल ही में एक नई लग्जरी कार की मालकिन बनी हैं। उन्होंने अपने पति के साथ बिल्कुल नई शाइनिंग कार के बगल में खड़े होकर उसी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। रुपाली गांगुली ने चमकीले पीले रंग का प्रिंटेड सूट पहना है और कार की चाबी का कटआउट पकड़े हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘द टॉल एंड द शॉर्ट ऑफ इट! भारतीय बनें भारतीय खरीदें, भारतीय का समर्थन करें!”
  • ‘तूफ़ान’ का पहला गाना ‘तोडून टाक’
    हर योद्धा के लिए तूफ़ान का पहला गाना ‘तोडून टाक’ आप के भीतर के फाइटर को जगा देगा। यह शानदार हिप-हॉप कलाकार डी’विल द्वारा गाया और लिखा गया है और संगीत डब शर्मा ने बनाया है। तूफ़ान में फरहान अख्तर के साथ मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, डॉ. मोहन अगाशे, दर्शन कुमार और विजय राज में हैं। फ़िल्म राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट की है। तूफ़ान भारत और 240 देशों में 16 जुलाई से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
RELATED ARTICLES

Most Popular