Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : अनुष्का शर्मा की फोटोग्राफर बनीं अथिया शेट्‌टी

मनोरंजन : अनुष्का शर्मा की फोटोग्राफर बनीं अथिया शेट्‌टी

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में हैं। ऐसे में अनुष्का लगातार वहां से सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में अनुष्का ने अपनी कुछ हैप्पी फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। इन फोटोज में अनुष्का हंसती और मुस्कुराती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने कुल पांच फोटोज शेयर किए हैं, जिनका फोटो क्रेडिट उन्होंने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को दिया है। इन फोटोज कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “10 हजार कदम और रास्ते में कुछ अच्छी फोटोज।” इन फोटोज के सामने आने से ये बात तो साफ हो गई है कि अथिया भी अनुष्का के साथ इंग्लैंड में ही हैं। अनुष्का के इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

-दिशा पाटनी ने किया जबरदस्‍त डांस, वीडियो वायरल
एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्‍टिव रहती हैं। वे अक्‍सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर भी करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो में दिशा अमेरिकन सिंगर रैपर टीवाए डोला साइन के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं, जिसे अंकन सेन ने कोरियोग्राफ किया है। इस वीडियो में दिशा के डांस मूव्‍स देखने लायक हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्‍शन में लोग दिल वाले इमोजी बना रहे हैं। दिशा के कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्‍णा श्रॉफ ने भी कमेंट सेक्‍शन फायर वाला इमोजी पोस्‍ट की है। वहीं दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने लिखा, “तुम और बीट बेहतरीन।” प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो दिशा आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्‍म ‘राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ में नजर आई थीं। अब वे ‘एक विलन रिटर्न्‍स’ में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगी।

-रिक्शा चलाते हुए सोनू सूद का मजेदार वीडियो वायरल
एक्टर सोनू सूद इन दिनों पंजाब में हैं। जहां वह एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करने पहुंचे हैं। पंजाब से उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में सोनू रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक दूधवाले को रिक्शा पर बैठाया हुआ था। सोनू का यह वीडियो काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दूधवाले से सोनू सूद मोलभाव करते दिखते हैं और पूछते हैं उन्हें कुछ डिस्काउंट नहीं मिलेगा? वीडियो में सोनू सूद दूधवाले से पूछते हैं कि कितना दूध देती हैं भैंसे? आगे वह कहते हैं कि हम लोगों को मिलेगा दूध? फिर दूधवाले के हां कहने पर सोनू सूद दाम पूछते हैं, जिस पर शख्स बताता है कि 50 रुपए प्रति लीटर मिलेगा दूध। आगे सोनू कहते हैं कि मुझसे भी 50 रुपए लोगे, जो मैं आपको इतना धक्का मार रहा हूं, सुबह से थक ना जाओ आप, मेरे से भी 50 रुपए, थोड़ा सा डिस्काउंट करो यार। जब दूधवाला डिस्काउंट देने से मना कर देता है तो सोनू सूद कहते हैं कि जो आप दूध में पानी डाल रहे हो उसका क्या… मलाई आएगी ना? चलो ठीक है यार, गॉड ब्लेस यू। इस वीडियो को शेयर कर सोनू ने कैप्शन में लिखा है, “हमारी भैसों के खाने का वक्त हो गया है। सोनू सूद द मिल्कमैन।”

-सोनम कपूर के घर आया ‘नन्हा मेहमान’, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटोज
एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में लंदन से मुंबई आईं हैं। सोनम के लंदन से लौटने के बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जाने लगे थे। इसके बाद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इन खबरों को गलत ठहराया था। अब हाल ही में सोनम कपूर ने कुछ फोटोज शेयर कर अपने घर आए नन्हे मेहमान से फैंस को मिलवाया है। दरअसल, सोनम कपूर के घर जो नया मेहमान आया है, वो एक डॉगी है। सोनम ने डॉगी के साथ की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने इन फोटोज में डेनिम लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई है। यही नहीं उन्होंने अपने डॉगी को भी मैचिंग ड्रेस पहनाई हुई है। इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है- “मैं आपको कपूर परिवार के सबसे नए सदस्य से मिलवाती हूं- रसेल क्रो कपूर। यहां देखिए उसके साथ मेरी खुशी के पलों की एक झलक।”

RELATED ARTICLES

Most Popular