Saturday, February 14, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : अथिया शेट्टी-केएल राहुल ने की तस्वीर शेयर

मनोरंजन : अथिया शेट्टी-केएल राहुल ने की तस्वीर शेयर

-फैंस के बीच इंटरनेट पर कर दिया एक तूफान खड़ा
मुंबई । हाल ही में बालीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और ‎क्रिकेटर केएल राहुल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की है, जिसने दोनों के फैंस के बीच इंटरनेट पर एक तूफान खड़ा कर दिया है। फोटोज को देखकर अधिकतर यूजर ये सोच रहे हैं कि कहीं इंग्लैंड में दोनों साथ ही तो नहीं हैं। दरअसल, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में हैं। वहीं अथिया और उनके भाई अहान शेट्टी भी इंग्लैंड में हैं। हाल ही में केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के भाई के साथ अपनी फोटो शेयर की थी और अब केएल राहुल और अथिया ने एक कॉमन फ्रेंड के साथ अपनी-अपनी फोटो शेयर की है।फैंस के बीच दोनों की ये तस्वीर चर्चा में छाई हुई है। बता दें, अथिया और केएल राहुल के साथ नजर आ रही ये महिला सोनाली फैबियानी हैं, जो अल्ट्री: गिफ्ट्स दैट मैटर की संस्थापक हैं, जो एक गैर सरकारी संगठन है। कॉमन फ्रेंड के साथ दोनों सेलिब्रिटीज की फोटो देखकर हर तरफ इनकी चर्चा शुरू हो गई है। यूजर्स ने इनकी तस्वीरें शेयर करते हुए इनके रिलेशनशिप में होने की बात कह रहे हैं। फैंस का कहना है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।
हालांकि, उन्होंने आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे को डेट करने की पुष्टि नहीं की है। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। बुधवार को अथिया ने क्रिकेटर के साथ कुछ स्टाइलिश तस्वीरें शेयर कीं थीं, जो खूब वायरल हुई थीं। बता दें ‎कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इन दिनों क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में है। चर्चा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular