Sunday, February 15, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : अक्षय कुमार ने की अपने फैन की तारीफ

मनोरंजन : अक्षय कुमार ने की अपने फैन की तारीफ


-फैन की तीन साल की मेहनत देख हुए गदगद
मुंबई । बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने फैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। उन्होंने न सिर्फ वीडियो शेयर किया बल्कि अपने फैन की तारीफ भी की हैं।अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए बेहद पॉपुलर हैं। हर कोई उनकी तरह एक्टिव और हेल्दी रहना चाहता है लेकिन हाल ही में वह अपने एक फैन के मुरीद हो गए। दरअसल, इस फैन ने एक्टर के हैंडस्टेंड वीडियो को देखकर खुद बहुत अच्छी कोशिश की है, जिसको देखकर एक्टर ने उसकी तारीफ की है। वीडियो को शेयर कर हुए अक्षय के फैन अरमान खान ने लिखा, ‘मेरा पहला हैंडस्टैंड वीडियो साल 2018 में बनाया गया था। जब मैंने पहली बार अक्षय कुमार को हैंडस्टैंड करते देखा था। मैंने दिन रात सीखा और आखिरकार कई दिनों बाद मैंने एक नया वीडियो बनाया’। वीडियो को रिट्वीट करते हुए उन्होंने फैन की शानदार अंदाज में तारीफ करते हुए लिखा- ‘गुड गोइंग अरमान! ये जानकर खुशी हुई कि आप प्रयास करते रहे और ये एक बहुत अच्छा उदाहरण है प्रैक्टिस से परफेक्ट बनने का’। अक्षय कुमार का ये रिप्लाई तेजी से सोशल मीडिया पर छा रहा है।
फैंस हमेशा की तरह से एक बार फिर से खिलाड़ी कुमार के अंदाज के दीवाने हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें ‎कि ‘खिलाड़ी’ कहे जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। 53 साल की उम्र में भी उनका एनर्जी लेवल आज के युवाओं से कई गुना ज्यादा है। उनपर उम्र का असर दिखने की बजाय वह और भी एक्टिव और यंग दिखने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular