-लोगों ने कहा सपा को सरकार बनने से पहले ही दर्शन -पूजन पर आपत्ति
सरकार बनने पर मंदिरों पर लगवा देगी ताला
गाजीपुर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा जनपद के विभिन्न मंदिरों में किए जा रहे दर्शन पूजन के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने आपत्ति जताते चुनाव आयोग से शिकायत की है। लोगों ने एक सुर में समाजवादी पार्टी के इस आपत्ति का विरोध किया है। कहा कि अब उन्हें दर्शन पूजन से भी परहेज है।
24 फरवरी को जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा का आगमन वाराणसी जनपद हुआ। 25 फरवरी को गाजीपुर जनपद के गहमर क्षेत्र में आकर करीमुद्दीनपुर रेवतीपुर व ऐतिहासिक कामाख्या मंदिर दर्शन पूजन कर वापस चले गए। उसके बाद रविवार को दोबारा उन्होंने मोहम्मदाबाद युसुफपुर में सोमेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन किया गया। मनोज सिन्हा द्वारा मंदिरों में किए जा रहे दर्शन पूजन पर समाजवादी पार्टी ने आपत्ति जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी चुनाव आयोग को एक पत्र भेजकर उनके इस यात्रा पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि श्री सिन्हा संवैधानिक पद पर हैं जो जनपद में प्रवास कर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। जिससे वह पार्टी विशेष को राजनीतिक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी ने अपने राजनीतिक कारणों से आपत्ति दर्ज कराई तो वहीं लोगों द्वारा इस आपत्ति को हास्यास्पद बताते हुए समाजवादी पार्टी से सवाल खड़ा किया गया कि क्या समाजवादी पार्टी को दर्शन-पूजन से भी परहेज हो गया है।
इस पर भाजपा नेता अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि यह समाजवादी पार्टी का असली चरित्र है, जो नजर आ रहा है। अभी यह पार्टी सत्ता में नहीं आई है फिर भी दर्शन- पूजन का विरोध करने लगी। यदि धर्म विरोधी सरकार सत्ता में आ गई तो मंदिरों में ताले लगवा देगी, जबकि जखनिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामराज बनवासी ने कहा कि मनोज सिन्हा इस माटी के लाल व जनपद के गौरव हैं।
उनके द्वारा सामान्य कार्यक्रम के तहत विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन करना एक उनका व्यक्तिगत व धार्मिक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम पर आपत्ति जताकर समाजवादी पार्टी ने अपना हिंदू विरोधी चेहरा उजागर किया है। वर्तमान में जनपद में तमाम उलेमा जियारत कर रहे हैं। हमें किसी से परहेज नहीं है। जबकि सपा द्वारा दर्शन -पूजन का विरोध किया जा रहा है।
श्रीराम
