Wednesday, March 25, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल मनीष की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव का पुलिस मुख्यालय आना उचित...

 मनीष की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव का पुलिस मुख्यालय आना उचित नहीं- प्रशांत कुमार

लखनऊ(हि. स.)। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुलिस मुख्यालय पहुँचने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मनीष जगन पर विधिक और नियमानुसार कार्रवाई की गई। लखनऊ के हजरतगंज थाने में 14 अलग-अलग धाराओं में मनीष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है और उनकी गिरफ्तारी की गई है। मनीष की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव का पुलिस मुख्यालय आना उचित नहीं है।

प्रशांत कुमार ने कहा कि मनीष की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ पुलिस मुख्यालय के बाहर आए थे। पुलिस मुख्यालय आने पर उनसे यहां प्रदर्शन न करने के लिए कहा गया। साथ ही उन्हें धरना स्थल पर ही कोई प्रदर्शन करने की बात कह कर वापस किया गया। मुख्यालय आने पर अखिलेश यादव से चाय भी पूछी गई।

उन्होंने कहा कि मनीष ने मर्यादाओं की सीमा पार कर ट्वीट किए। अभियुक्त को लखनऊ पुलिस की ओर से मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। आगे मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस कार्य करेगी। इस संबंध में लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस प्रेस नोट जारी करेगी।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular