Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमनसे अध्यक्ष के बयान पर भाजपा सांसद का पलटवार

मनसे अध्यक्ष के बयान पर भाजपा सांसद का पलटवार

वहां मेरे साथ कुछ भी होता तो हमारे लोग चुप नहीं बैठते-राज ठाकरे

मैं उन्हें 2008 से खोज रहा हूं, अब हर जगह से खदेड़े जाएंगे-बृजभूषण शरण सिंह

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र में अपनी अयोध्या यात्रा रद्द करने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह उनके खिलाफ एक माहौल बनाया जा रहा है, अगर उसमें मैं जिद करके वहां जाता हूं तो लाखों लोग वहां आते। और वहां कुछ भी मेरे साथ होता, तो हमारे लोग चुप नहीं बैठते। मैंने यही सोचा कि आप लोगों को परेशानी में क्यों डाला जाए?’ राज ठाकरे के इस बयान पर कैसरगंज से भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पलटवार किया है। बृजभूषण ने कहा, ‘राज ठाकरे को 2008 से ढूंढ रहा हूं। अब वे जिस प्रदेश में जाएंगे खदेड़े ही जाएंगे।’ रविवार को देवरिया में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद बृजभूषण सिंह ने राज ठाकरे को एक बार फिर ललकारा है। जिले के पलक लान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सांसद ने कहा कि राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों का अपमान किया है। जो व्यवहार उन्होंने उत्तर भारतीयों के साथ किया, उसी तरीके से हम उनका स्वागत करेंगे। हर प्रांत का नौजवान जाग गया है। जिस प्रांत में जाएंगे, खदेड़े जाएंगे। मेरा उद्देश्य किसी को डराना नहीं है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे का हृदय परिवर्तित हुआ है। वह हिंदुत्व की राजनीति करना चाहते हैं। उनका स्वागत है। किन्तु इसके लिए वे पहले माफी मांगे और भगवान का दर्शन करें। इसके लिए वह योगी और मोदी को माध्यम बना लें।’

राज ठाकरे बोले-जरूर जाऊंगा अयोध्या

राज ठाकरे ने आज महाराष्ट्र में कहा कि अयोध्या यात्रा रद्द करने की दूसरी बड़ी वजह उनका स्वास्थ्य है। हम अयोध्या जरूर जाएंगे। फिलहाल जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है। उस माहौल में विरोध में चार शब्द सुनने को तैयार हूं। लेकिन आप (कार्यकर्ताओं) को मुसीबत में नहीं डालूंगा। चुनाव से ठीक पहले आप सभी को जेल में डाल दिया जाता है और चुनाव के समय यहां कोई नहीं होता, यह सब एक षड्यंत्र है। दरअसल, लंबे ब्रेक के राज ठाकरे अचानक से महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। राज ठाकरे ने मस्जिदों के लाउडस्पीकर को मुद्दा बनाया। मंदिरों में दोगुनी आवाज से लाउडस्पीकर बजाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद सरकार ऐक्शन मोड में आ गई। मनसे कार्यकताओं को गिरफ्तार किया जाने लगा। इस बीच राज ठाकरे ने पांच जून को अयोध्या जाने का ऐलान कर दिया तो शिवसेना ने भी अयोध्या की ओर कूच करने का ऐलान कर दिया। भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने राज ठाकरे के इस दौरे का विरोध किया और कहा कि उन्हें अयोध्या में घुसने नहीं देंगे। यहां से मामला पूरी तरह से राजनीतिक हो गया। उधर, शिवसेना ने उत्तर प्रदेश में असली और नकली वाले पोस्टर चिपकवा दिए। मामला गरम था कि राज ठाकरे ने एक दिन अचानक से अयोध्या दौरा स्थगित करने का ऐलान कर दिया।

यह भी पढें : आपको वज्रपात की पूर्व सूचना चाहिए तो मोबाइल में डाउनलोड करें यह ऐप

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। यह दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की करीब एक तिहाई आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular