-शोभायात्रा में भगवान शंकर के तांडव, मां काली के नृत्य और अघोड़ी नृत्य ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
मुुरादाबाद (हि.स.)। शुक्रवार को मुरादाबाद महानगर में लाइनपार रामलीला की ओर से राजगद्दी शोभयात्रा मनमोहक झांकियों और बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों की थाप पर निकली। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। यात्रा में जगह-जगह लोगों के द्वारा व सभी मंदिरों पर भगवान की आरती उतारी गई और फूलों की वर्षा हुई।
राजगद्दी शोभयात्रा कानून गोयान स्थित हाथी वाले मंदिर पर भगवान के स्वरूपों ने पूजा-अर्चना की। पुरोहित जगदंबा प्रसाद ने भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी। इसके बाद सभी स्वरूप नए रथ पर सवार हुए। उनके साथ शंकर भगवान, राधा-कृष्ण, भगवान गणेश, भगवान ब्रह्मा सरस्वती, दुर्गा माता, काली मैया आदि की 35 से अधिक झांकियां थीं। भगवान शंकर के तांडव, मां काली के नृत्य और अघोड़ी नृत्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हाथी वाले मंदिर से प्रारंभ होकर, पान दरीबा, मंडी चैक, बर्तन बाजार, अमरोहा गेट, चौमुखापुल, बाजार गंज, टाउनहाल, गंज गुरहट्टी, कोर्ट रोड, ताड़ीखाना चौक, जीएमडी रोड होते हुए नगर निगम पर पहुंचकर विसर्जित हुई। यात्रा मार्ग में भगवान की आरती कर भोग लगाया गया। रास्ते में फूलों बारिश और आरती कर यात्रा का स्वागत किया गया। बैंड-बाजे और नगाड़ों की धुन पर पूरा वातावरण भक्ति के रंग में रंग गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आरती न किए जाने से परंपरा आरती की परंपरा भी टूट गई।
निमित जायसवाल
