Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमनबढ़ ग्रामीणों ने दो प्रेमी युगलों की जबरदस्ती करवाई शादी की रस्म

मनबढ़ ग्रामीणों ने दो प्रेमी युगलों की जबरदस्ती करवाई शादी की रस्म

मऊ (हि.स.)। जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के खुनशेकपुर गांव में उस समय सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया, जब दो प्रेमी युगलों को ग्रामीणों ने पकड़ कर रात भर रस्सी में बांधकर दूसरे दिन सुबह जबरन शादी करवा दिया। 

 लड़की के पिता ने 100 नंबर को डायल कर पुलिस बुलवाया, लेकिन पुलिस ने हीला हवाली कर मामले को थाने में ले जाने को बताकर चली गई। 
 ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि 10 जून, 2021 को दो प्रेमी युगलों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। पूरी रात दोनों प्रेमी युवकों को रोटावेटर में रस्सी से बांधकर रखा। दूसरे दिन यानी 11 जून को ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई। सैकड़ों की संख्या में दो गांव के प्रधानों के बीच दोनों प्रेमियों को पेश किया गया। अभी पंचायत चल ही रहा था तभी मौके पर मौजूद उग्र युवकों ने जबरदस्ती शादी कराने की रस्म करवा दी। इसका विरोध लड़की के पिता व युवतियों ने भी किया। लेकिन उत्तेजित और मनबढ़ ग्रामीणों ने जबरदस्ती युवतियों के मांग में सिन्दूर भरवा कर माला पहनवा दिया। 
 लड़की के पिता गिरधारी चौहान बताते हैं कि घटना के दिन उसी रात हमने 100 नंबर की पुलिस को बुलाया, लेकिन पुलिस वाले कुछ भी नहीं किए और भीड़ देख कर चले गए। हम भी लोक लज्जा के डर से फिर पुलिस को सूचना नहीं दिए लेकिन अब पता चला कि पूरे प्रकरण का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
 लड़की के पिता ने बताया कि हमने बुधवार को थाना में एक तहरीर दिया है। गांव के प्रधान नंदलाल राजभर ने भी बताया कि मनबढ़ ग्रामीणों ने जबरदस्ती शादी करवाकर विदाई करवा दिया। एक दिन बाद लड़की पुनः अपने घर वापस आ गई। हैरत की बात है दो दिन तक ग्रामीण पूरा तमाशा करते रहे, लेकिन किसी ने भी इसकी सूचना पुलिस तक नहीं लगने दी। वीडियो वायरल होने पर इसकी भनक मीडिया को हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular