Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमनकामेश्वर मंदिर में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने की पूजा अर्चना

मनकामेश्वर मंदिर में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने की पूजा अर्चना

प्रयागराज(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार को केदारनाथ धाम में आयोजित आदि शंकराचार्य की मूर्ति अनावरण सहित अन्य कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम का जनपद के चिन्हित पांच शिवालयों में सीधा प्रसारण किया गया। इनमें मनकामेश्वर मंदिर में स्वयं सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूजा-अर्चना की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक के साथ वैदिक मंत्रोच्चार कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी ने भी पूजा-अर्चना की। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ धाम यात्रा और विशेष पूजा-अर्चना का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ देखा। इस दौरान मंदिर में कीर्तन मण्डलियां भजन करती हुई दिखाई दीं।

इसके अतिरिक्त दारागंज स्थित दशाश्वमेध महादेव मंदिर, पाण्डेश्वर महादेव मंदिर, सुमेश्वर महादेव मंदिर और पंचमुखी महादेव मंदिर मुट्ठीगंज में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। साथ ही साथ चिन्हित मंदिरों में रुद्राभिषेक तथा भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दशाश्वमेध मंदिर में फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने पूजा-अर्चना की। जबकि पाण्डेश्वर महादेव मंदिर में विधायक विक्रमाजीत मौर्य पूजा-अर्चना करते दिखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular