प्रयागराज (हि.स.)। मुख्यालय मध्य वायु कमान बमरौली में शुक्रवार को भारतीय वायु सेना की 89वीं वर्षगांठ पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
इस स्मरणोत्सव पर एयर मार्शल आर जे डकवर्थ एवीएसएम वीएसएम वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य वायु कमान ने आज मध्य वायु कमान युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, वायु सेना प्रमुख से प्राप्त संदेश पढ़े गये। आयोजित हॉलोस्क्वेयर परेड में एयर अफसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य वायु कमान ने सभी वायु सेना कार्मिकों तथा असैनिक कार्मिकों को निष्ठा की शपथ दिलाई। अपने संदेश में एयर अफसर कमांडिंग-इन-चीफ ने पूर्व सैनिकों, सेवारत कार्मिकों तथा उनके परिवार वालों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
भारतीय वायु सेना के कार्यों और संक्रियात्मक प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए वायु सेना कार्मिकों के अथक प्रयासों की सराहना की। साथ ही भारतीय वायु सेना की संक्रियात्मक तैयारी हेतु महत्वपूर्ण कारकों के रूप में इन्होंने एयरोस्पेस सेफ्टी, भौतिक सुरक्षा तथा अनुशासन पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी कार्मिकों को सतर्क रहने तथा भू-राजनैतिक वातावरण में तेजी से विकसित होने वाली परिवर्तनशील स्थितियों से निपटने हेतु उच्च स्तरीय तैयारी सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया।
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
