– मुंबई-ठोकुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन
मुंबई(हि. स.)। रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई-कानपुर और पुणे-जबलपुर के बीच पूरी तरह से आरक्षित साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी गयी है।
मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 25.03.2022 तक अधिसूचित थी, अब यह ट्रेन दिनांक 01.04.2022 से 30.09.2022 तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04151 कानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 26.03.2022 तक अधिसूचित थी, अब यह ट्रेन दिनांक 02.04.2022 से 01.10.2022 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल अब दिनांक 28.03.2022 से 26.06.2022 तक चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल अब दिनांक 27.03.2022 से 26.06.2022 तक चलेगी। इन ट्रेनों के समय, कंपोजिशन और हॉल्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार मध्य रेल ने मुंबई-ठोकुर (कर्नाटक) के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 01017 स्पेशल गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 17.3.2022 को 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.10 बजे ठोकुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01018 स्पेशल गाड़ी दिनांक 18.3.2022 को ठोकुर से 12.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इन ट्रेनों को ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कंकावली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव, कारवार, कुमता, मुरुदेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड ब्यदूर, कुंडापुरा, उडुपी, मुल्की, सूरथकल स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में एक प्रथम एसी, तीन एसी-2 टीयर, 15 एसी-3 टीयर की संरचना की गयी है।
दिलीप
