Wednesday, March 4, 2026
Homeअन्यमध्य रेल की त्योहार स्पेशल ट्रेनों का नियमित ट्रेनों के रूप में...

मध्य रेल की त्योहार स्पेशल ट्रेनों का नियमित ट्रेनों के रूप में विस्तार, 10 जनवरी से होगी बुकिंग

मुंबई(हि. स.)। मध्य रेलवे ने कुछ ट्रेनों को अगला आदेश मिलने तक नियमित ट्रेनों के रूप में बहाल करने के साथ ही विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है।

मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 06351 मुंबई-नागरकोइल स्पेशल 31 जनवरी 2022 तक 16351 के रूप में चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 02629 दादर-तिरुनेलवेली स्पेशल 27 जनवरी 2022 तक 22629 के रूप में चलेगी।

पूर्ण रूप से आरक्षित ट्रेन 16351 और 22629 के विस्तारित फेरों की बुकिंग सामान्य किराए पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर 10 जनवरी 2022 से शुरू होगी। ट्रेनों के हॉल्ट एवं समय की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular