Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव का रुख साफ

 मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव का रुख साफ

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश से जुड़े पार्टी नेताओं को बुलाया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयानों से नाराजगी व्यक्त करने के बाद अखिलेश यादव पूरी ताकत से मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतरने को तैयार हैं। अभी तक मध्य प्रदेश में चुनाव कोई बड़ा मुद्दा नहीं मान रहे सपा के अन्य बड़े नेता भी सक्रिय हो गये हैं। सपा के मध्य प्रदेश के नेताओं को लखनऊ बुलाया गया है। माना जा रहा है कि चुनाव में जीत का मंत्र देकर उन्हें वापस चुनावी क्षेत्र में भेजा जाएगा।

कांग्रेस पर टीका टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर अमर्यादित भाषा का उपयोग किया था। आईपी सिंह के ट्वीट के डिलीट होने से उत्तर प्रदेश के चुनावी गलियारे में चर्चा है कि अखिलेश यादव की कांग्रेस के बड़े नेताओं से वार्ता हुई है।

इससे पहले वाराणसी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि आईएनडीआईए से जुड़े राजनीतिक दल के नेता उन्हें कुछ कह रहे हैं तो वह गठबंधन धर्म के कारण सुन रहे हैं। अजय राय कांग्रेस के छोटे कार्यकर्ता हैं। गठबंधन के दलों को साथ ले कर चलने का पूरा प्रयास करेंगे।

शरद/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular