Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनमदर्स डे पर मां नरगिस को याद कर भावुक हुए संजय दत्त

मदर्स डे पर मां नरगिस को याद कर भावुक हुए संजय दत्त

फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने मदर्स डे के खास मौके पर अपनी दिवंगत मां अभिनेत्री नरगिस को याद करते हुए एक भावुक नोट सोशल मीडिया पर साझा किया है। संजय दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता सुनील दत्त और नरगिस के साथ ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘मां, आपने मुझे कड़ी मेहनत, धैर्य, नम्रता, दया, क्षमा, समझ और खुश रहना सिखाया। धन्यवाद कभी भी पर्याप्त नहीं होगा, लेकिन मैं आपको अपनी मां के रूप में पाने के लिए आभारी हूं। मेरी मां और अन्य सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं।’

मदर्स डे के मौके पर संजय दत्त का यह पोस्ट काफी भावुक कर देने वाला है। संजय दत्त अपनी मां नरगिस के बहुत करीब थे। नरगिस संजय दत्त को बहुत प्यार करती थी और चाहती थी कि वह एक अच्छे और बड़े अभिनेता बने और वह उन्हें रुपहले पर्दे पर अभिनय करते देखे, लेकिन उनका यह सपना पूरी तरह से पूरा न हो पाया। संजय दत्त अभिनेता तो बने, लेकिन उनकी पहली फिल्म ‘रॉकी’ रिलीज होने से चार दिन पहले ही नरगिस का कैंसर से निधन हो गया था। इसके बावजूद संजय दत्त ने अपनी मां की इस ख्वाहिश को पूरा किया और आज वह बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेताओं से एक हैं। संजय दत्त की मां नरगिस भी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री थी, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular