करनैलगंज गोंडा। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ( मास ) संगठन के प्रमुख हाजी समीउल्लाह खान शोएब के निर्देश पर गोंडा जनपद के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मोहसिन खान के नेतृत्व में शिक्षकों ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को जनपद गोंडा के करनैलगंज डाक बंगले पर मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की समस्याओं और उनके अंधकार भविष्य की चिंता को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। जिस पर आश्वासन देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा की आपका मानदेय हम जल्द देंगे।ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त मदरसों में लगभग 21हजार मदरसा शिक्षक कार्यरत हैं । शिक्षकों को विगत 6 वर्षों मानदेय निर्गत नहीं हुआ है इसी अवधि में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की स्थिति व हितों का ध्यान रखते हुए 25 प्रतिशत अतिरिक्त राज्यांश के रुप में स्नातक व परास्नातक शिक्षकों को 2 हजार व 3 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा था। परन्तु विगत 8 माह से मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों को उक्त अतिरिक्त राज्यांश का भुगतान नहीं हुआ है।जिस कारण मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों के समक्ष अत्यंत आर्थिक संकट उत्पन्न है तथा जीवन यापन करना कठिन हो गया है। ज्ञापन में निम्न समस्याओं का निराकरण करने की माँग की गई है।मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों का 8 माह का अतिरिक्त राज्यांश का भुगतान व सम्पूर्ण योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जाने जिससे शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित हो सके। इस अवसर पर आफताब अहमद अंसारी, जुबैर अहमद,मौलाना इस्लाम, कौशल किशोर गोस्वामी, कैलाश नाथ,राधे श्याम,अब्दुर्रहमान, आमिर खान,शाहजहाँ व राजू सहित अन्य तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
