Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा से श्री कृष्णोत्सव: मुख्यमंत्री योगी पहुंचे कान्हा की नगरी

मथुरा से श्री कृष्णोत्सव: मुख्यमंत्री योगी पहुंचे कान्हा की नगरी

मथुरा | भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा समेत देशभर में जन्माष्टमी की धूम है। आज आधी रात को कृष्ण कन्हाई घर में जन्म लेंगे। कान्हा के जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए लाखों भक्त मथुरा में डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्री कृष्णोत्सव में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंचे हैं। वह यहां दो घंटे तक रहेंगे। 

व राधारमण मंदिर में सेवायतों ने औषधियों से निर्मित पंचामृत से ठाकुरजी का अभिषेक किया। पंचामृत में मनोर, दूध-दही, शहद और बूरा के साथ जड़ी बूटियों का प्रयोग किया गया। प्राचीन शाहजी मंदिर में सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुरजी का महाभिषेक दूध, दही, शहद, बूरा, इत्र से किया। इस दौरान मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। 

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में भी पूरे विधि विधान से कान्हा जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यहां सेवायतों ने मंदिर के पट खुलते ही सुबह भगवान द्वारिकाधीश का पंचामृत अभिषेक किया। इस अवसर पर द्वारिकाधीश के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। उधर, राधा दामोदर मंदिर में भी जन्मोत्सव की धूम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular