Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा: सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, मामला दर्ज, आरोपित कान्हा फरार

मथुरा: सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, मामला दर्ज, आरोपित कान्हा फरार

मथुरा(हि.स.)। जिले के थाना गोवर्धन क्षेत्र की चौकी राधाकुंड में मंगलवार शाम दुष्कर्म पीड़ित बालिका के पिता ने पड़ोस के युवक पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। वहीं एसपी देहात श्रीश चन्द ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, पड़ोसी युवक ने टीवी देखने के बहाने सात वर्षीय बालिका से जबरन दुष्कर्म कर डाला और घटना को अंजाम दे फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
मंगलवार को चौकी राधाकुंड के गांव जुल्हैदी में एक 18 वर्षीय युवक ने हैवानियत करते हुए पड़ोस में रहने वाली करीब सात वर्षीय बालिका को अपने घर में टीबी दिखाने के बहाने उस वक्त अपने घर बुलाया जब घर पर कोई घरवाले नहीं थे। आरोपित युवक ने फायदा उठाते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और वही आरोपी युवक घटना के बाद फरार हो गया। जब बालिका रोती-बिलखती अपने घर पहुंची तो उसके शरीर से रक्त निकलता देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बालिका ने पूरी घटना घर वालों को बताई और पीड़ित परिजन बालिका को लेकर शाम गोवर्धन थाने पहुंचे। यहां बालिका के पिता ने गांव के ही पड़ोस में रहने वाला करीब 18 वर्षीय युवक कान्हा पुत्र श्याम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार व राधाकुंड चौकी पुलिस गांव में घटना की जानकारी करने पहुंची। यहां परिजनों व लोगों से पूछताछ कर घटना की जांच की गई।
पीड़ित बालिका के पिता ने बताया कि पड़ोस युवक ने बालिका को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया है। जिसकी रिपोर्ट करने गोवर्धन थाने आएं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular