Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा सांसद हेमा मालिनी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

काशी फिल्म महोत्सव में शानदार प्रस्तुति देने के बाद हेमा ने काशी में हुए विकास को देखा

वाराणसी (हि.स.)। मथुरा की भाजपा सांसद मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी ने बुधवार को काशीपुराधिपति के दरबार में हाजिरी लगाई। काशी फिल्म महोत्सव के दूसरी निशा में शिव-पार्वती विवाह,महिषासुर के वध की शानदार नृत्यमय प्रस्तुति से शहर की दिल जीतने वाली हेमामालिनी ने बाबा का विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन- पूजन किया। इसके बाद नव्य और दिव्य विश्वनाथ धाम को देख बोली अद्भुत,बहुत अच्छा। धाम में भ्रमण के पहले गुजरे जमाने की ड्रीमगर्ल हेमामालिनी ने एक दुकान से पूजा सामग्री खरीदी और उसका भुगतान किया। वापसी में दुकानदार ने उन्हें भेंट स्वरूप श्री काशी विश्वनाथ धाम की अनुकृति भेंट की। इस दौरान उन्हें देखने और सेल्फी लेने के लिए युवाओं की भीड़ जुटी रही। मीडिया से बातचीत से बचते हुए अभिनेत्री कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी गाड़ी में बैठीं और चली गईं।

काशी फिल्म महोत्सव में सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेन्टर में उन्होंने भगवान शिव और दुर्गा पर आधरित नाटिका की प्रस्तुति की। इस दौरान उन्होंने कहा कि काशी में कई बार नृत्य प्रस्तुति कर चुकी हूं। 16 साल की उम्र में यहां पहली बार किया था नृत्य । परन्तु आज का दिन बेहद खास है। इस बार की प्रस्तुति भी खास है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम के रूप में एक ऐतिहासिक उपहार हमें दिया है। इसे देखने के लिए देशभर से लोग आ रहे हैं। श्रद्धालुओं के चलते वाराणसी आने का टिकट कम पड़ जा रहा है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular