Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : सपा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को उनके आवासों पर पुलिस ने...

मथुरा : सपा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को उनके आवासों पर पुलिस ने किया नजरबंद

मथुरा(हि.स.)। सीएम योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने की घोषणा करने वाले प्रमुख विपक्ष दल के नेताओं को बुधवार सुबह ही उनके आवास पर ही कई घंटे नजरबंद रखा गया है। मुख्यमंत्री बुधवार मांट कस्बे में जनसभा आयोजित करने के बाद ही पुलिस उनके आवास से हटी।

जनपद के मांट विस क्षेत्र में मुख्यमंत्री की सभा होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें काले झंडे दिखाने की घोषणा करने वाले सपा के जिलाध्यक्ष लोकमणि कांत जादौन व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा को बुधवार सुबह ही पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर लिया। इसके अलावा कई अन्य नेताओं की निगरानी पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री के मथुरा में रहने के दौरान तक की गई। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन को एवं छाता विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर पंडित छाता विधानसभा महासचिव दलबीर सिंह जादौन को उनके छाता स्थित आवास पर घेराबंदी कर नज़रबंद कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस के इस कार्यशैली को सरकार का दबाव बताते हुए कहा कि इमरजेंसी के समय भी लोगों को घरों से गिरफ्तार किया गया था । भाजपा सरकार किसान -नौजवान विरोधी है। इसलिए वह सभी की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता जाने का डर सता रहा है ।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular