मथुरा (हि.स.)। भारत-चीन बार्डर पर ब्रह्मपुत्र नदी में स्नान के दौरान शहीद हुए जनपद के लाल विष्णु बेनिवाल (25) का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर को भारतीय सेना के अधिकारी लेकर उसके पैतृक आवास पहुंचे। शहीद को श्रद्धाजंलि देने के लिए प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता और भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ एकत्र हो गई। शहीद का ससम्मान अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने जवान के नाम पर शहीद स्मारक और गांव का प्रवेश द्वार बनवाने की घोषणा की है।
वायु सेना के जवान विष्णु बेनिवाल का पार्थिक शरीर लेकर भारतीय सेना के अधिकारी और सैनिक जैसे लेकर उसके आवास पहुंचे कि परिजनों में रोना-पीटना मच गया। शहीद जवान की अंतिमयात्रा में एसडीएम हनुमान प्रसाद, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार, सेना अधिकारी के एवं जवान के अलावा हजारों लोग पहुंचे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रतिनिधि नरदेव सिंह ने परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा कोसीकलां के बठैन गेट से लेकर उसके गांव खितावता तक निकाली गई, जिसमें हजारों युवाओं ने जय हिन्द के नारों के बीच जवान को अंतिम विदाई दी।
गांव में जवान का ससम्मान के साथ सेना के अधिकारी और सैनिकों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। प्रतिनिधि नरदेव सिंह ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए घोषणा की है कि वह गांव में शहीद जवान विष्णु बेनिवाल की स्मृति में गांव का प्रवेश द्वारा 25 लाख रुपये की लागत से बनवाएंगे। गांव में शहीद स्मारक भी बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छाता के गांव खितावता निवासी इंदर बेनिवाल के चार पुत्रों में से शहीद जवान विष्णु बेनिवाल तीसरा पुत्र था। वह वायुसेना में वर्ष 2016 में भर्ती हुआ था। इस समय जवान की तैनाती असम में अकाउंट डिपार्टमेंट में थी। परिजनों ने बताया कि विष्णु गत दिसम्बर माह में घर आया था। दो दिन पहले अपने चार साथी जवानों के साथ ब्रह्मपुत्र नदी में स्नान करने के लिए गया था। स्नान के दौरान वह नदी के तेज बहाव और गहरे पानी के चलते नदी से बाहर नहीं निकल सके और डूबकर उनकी मौत हो गई।
मथुरा : शहीद जवान का हुआ अंतिम संस्कार, जवान के नाम बनेगा प्रवेश द्वार
RELATED ARTICLES
