Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : लंकेश भक्तों ने निकाली रावण शोभायात्रा, किया पुतला दहन का...

मथुरा : लंकेश भक्तों ने निकाली रावण शोभायात्रा, किया पुतला दहन का विरोध

लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष ने किया ऐलान, न्यायालय में करेंगे याचिका दायर

मथुरा(हि.स.)। दशहरा पर्व पर शुक्रवार को लंकेश भक्त मंडल ने वैचारिक संदेश प्रदान करते हुए शहर के राजकीय इंटर कालेज के समीप यमुनाजी पुल के नीचे बने भोलेनाथ मंदिर पर प्रकांड विद्धान लंकाधिपति रावण की शोभायात्रा निकालकर उनकी पूजा-अर्चना की तथा रावण के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली। जिसमें लंकेश भक्त हर हर महादेव जय लंकेश के नारे लगा रहे थे। लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत ने कहा कि पुतला जलाने पर रोक लगाने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की जायेगी

मथुरा : लंकेश भक्तों ने निकाली रावण शोभायात्रा, किया पुतला दहन का विरोध

मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने कहा की हिंदू संस्कृति में किसी भी व्यक्ति का अन्तिम संस्कार एक ही बार किया जाता है। हर वर्ष जो लोग रावण का पुतला बुराई के रूप में फूंक कर बुराई पर अच्छाई की जीत बताते हैं वो एक कुप्रथा है। भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए समुद्र तट पर रावण को अपना आचार्य बनाकर महादेव की पूजा कराई थी। जिसे रामेश्वरम के नाम से जाना जाता है। जहां रावण ने अपने आचार्य धर्म का पालन करते हुए भगवान श्रीराम को लंका पर विजय प्राप्त का आशीर्वाद दिया था।

कहा जो लोग रावण का प्रतिवर्ष पुतला दहन करते है। वो भगवान श्रीराम का अपमान करते हैं। राम के आचार्य का पुतला दहन नहीं होना चाहिए। अयोध्या में भी भगवान राम के साथ रावण की भव्य प्रतिमा सरकार को लगानी चाहिए। अगर पुतला दहन की इस प्रक्रिया पर रोक समाज के लोगों द्वारा नहीं लगाई गई तो लंकेश भक्त मंडल की ओर से पुतला दहन पर रोक के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular