मथुरा : रोडवेज कार्यशाला में खड़ी बस आग के गोले में तब्दील, बड़ा हादसा टला
मथुरा(हि.स.)। मथुरा जिले के रोडवेज कार्यशाला में खड़ी बस गुरूवार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। आग लगने से पूरे वर्कशॉप में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों में बमुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कुछ जनहानि नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
मथुरा की रोडवेज कार्यशाला में गुरूवार दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब कार्यशाला में वेल्डिंग करते वक्त अचानक बस में आग लग गई। आग इतनी तेजी से बस में फैली की बस की सभी सीटों में लगातार आग फैलती चली गई। वही कार्य कर रहे कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए। और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रोडवेज के कर्मचारियों की सूझबूझ से फायर एक्जीक्यूटिव सिलेंडर से बुझाने का प्रयास किया गया। पास में ही रोडवेज के धुलाई सेंटर से पाइप लाकर गाड़ी में लगी आग को बुझा कर काबू किया गया। परंतु जब तक रोडवेज की एक बस जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
रोडवेज की कार्यशाला में कार्यरत कर्मचारी ने बताया की कार्यशाला के बेलिंग सेक्शन में बस संख्या यूपी85 जेड 9127 में बैल्डिंग का कार्य चल रहा था। बेल्डिंग की चिंगारी बस की शीट पर जा गिरी। शीट में आग लगने के कारण पूरी बस आग की चपेट में आ गयी। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर क़ाबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा कर्मचारियों की बजह से टल गया। आग की चपेट में आयी बस को दूसरी जगह शिफ़्ट किया जा रहा है।
Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari
मथुरा : रोडवेज कार्यशाला में खड़ी बस आग के गोले में तब्दील, बड़ा हादसा टला
RELATED ARTICLES
