Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा यमद्वितीया पर्व को लेकर नगर निगम ने कसी कमर, महापौर और...

मथुरा यमद्वितीया पर्व को लेकर नगर निगम ने कसी कमर, महापौर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

मथुरा (हि.स.)। मथुरा के विश्व प्रसिद्ध यमद्वितीया पर्व को लेकर नगर निगम ने अपनी कमर कस ली है। जिसको लेकर सोमवार दोपहर नगर निगम के महापौर मुकेश आर्यबंधु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, एई प्रवीन माहेश्वरी ड्रेनेज एवं सीवरेज इकाई उप्र. जल निगम, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल के साथ यमुना किनारे सभी घाटों का निरीक्षण करते हुए छह नवम्बर से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार जलनिगम और नगर निगम की टीम के संग महापौर और नगर आयुक्त घाटों को निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर बंगाली घाट, स्वामी घाट, विश्राम घाटों का निरीक्षण किया। साथ ही नाव के माध्यम से यमुना पार के घाट का भी निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को यमद्वितीया पर्व की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, जल निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाट किनारे सभी पंपिंग स्टेशनों को सुचारु रूप से चलाया जाए। कहीं भी किसी भी प्रकार से जलभराव की समस्या उत्पन्न न होने पाए। यमुना पार तिवारीपुरम में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के निस्तारण को जल निगम सहायक अभियंता और नगर निगम के जेई को निर्देशित किया। तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का निस्तारण कराया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular