Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा: मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और बारिश के बाद पड़े...

मथुरा: मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और बारिश के बाद पड़े ओले

मथुरा (हि.स.)। जिले के आसपास और शहर में मंगलवार साढ़े तीन बजे अचानक मौसम में परिवर्तन आ गया। तेज आंधी के साथ बारिश और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। फिलहाल मौसम जहां खुशनुमा हो गया वहीं वृंदावन कुंभ क्षेत्र में आंधी से काफी नुकसान भी हुआ है जिसके चलते वहां मौजूद शिविर के मुख्य द्वार धराशायी हो गए। 

मंगलवार मौसम सामान्य था लेकिन दोपहर आई आंधी और उसके चार बजे मथुरा और आसपास के क्षेत्र में काले बादल घिर आए। तेज हवा के साथ बारिश और कुछ समय के लिए ओले भी पड़े। कुछ समय के लिए अंधेरा हो गया। बेमौसम बारिश, आंधी और ओले को लेकर सभी हैरान हो गए। अचानक बिगड़ते मौसम को देख मार्गों पर वाहनों की गति थम गई। दुकानों के शटर गिरते हुए नजर आए और धूल भरी हुई आंधी से बचने के लिए वाहन चालक अपने वाहनों को रोड किनारे खड़े हुए। कई जगह पर तो इस धूल भरी आंधी ने दुकानों के सामने लगी हुई टिन सेट भी उखड़ गए।धूल भरी आंधी के साथ-साथ ओलावृष्टि और बरसात के चलते शहर के चारों ओर सन्नाटा सा छा गया। मंडी समिति और अन्य क्षेत्रों की मंडियों में अफरा तफरी मच गई। खुले में बाहर रखे बड़ी मात्रा में रखे अनाज और गल्ले को सुरक्षित करने के जुगत में लगे दिखे। आढतियां और व्यापारी भी अपने माल को खुले से स्टोर रुम में ले जाने की कवायद करते दिखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular