Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा में पहली बार लगे सात दिवसीय दीपावली मेला का ऊर्जामंत्री ने...

मथुरा में पहली बार लगे सात दिवसीय दीपावली मेला का ऊर्जामंत्री ने शुभारंभ किया

मथुरा में पहली बार लगे सात दिवसीय दीपावली मेला का ऊर्जामंत्री ने शुभारंभ किया

योगी-मोदी सरकार ने दीपावली मेला आयोजन कर दी गरीबों को असली दीपावली की सौगात : श्रीकांत शर्मा

मथुरा(हि.स.)। प्रदेश के योगी सरकार ने पहली बार मथुरा में दीपावली मेला का आयोजन नगर निगम की ओर से करवाया गया है, जिसका शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि योगी-मोदी की सरकार ने इस तरह के आयोजन कर इस बार गरीबों को असली दीपावली की सौगात दे दी है। सात दिवसीय मेले से समाज के गरीब, निचले वर्ग को सीधा लाभ मिलना तय है।

जहां सफाई वहां स्वास्थ्य, जहां स्वास्थ्य वहां समृद्धि और जहां समृद्धि वहां लक्ष्मी जी का वास के संकल्प के साथ शहर के रामलीला मैदान में नगर निगम के दीपावली मेले का गुरूवार दोपहर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया।

ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि 70 सालों से रही सरकारों ने गरीब वर्ग का भला कभी नहीं सोचा सदा अपना या अपनों का भला करते रहे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की मंशा है कि विभिन्न आयोजनों से मथुरा-वृन्दावन में अधिकाधिक संख्या में तीर्थ यात्री-पर्यटक आवें ताकि मथुरा के लोगों की अत्यधिक आय हो सके। नगर निगम की स्थापना के वक्त मथुरा स्वच्छ सर्वेक्षण में 450 नम्बर पर था। जब हमने चुनौती स्वीकार करते हुए संकल्प लिया तो अब दस लाख की आबादी वाले शहरों में मथुरा-वृन्दावन 39 वें नम्बर पर है। अब हम सबको मिलकर सफाई पर ध्यान देना होगा, जिससे हम देश में टॉप टेन में आ सके। योगी सरकार बृज की स्वच्छता पवित्रता पर पूरा फोकस किए हुए है।

ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि दीपावली मेले से प्रतिभावान लघु व्यापारियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अच्छा अवसर मिलेगा। इस मेले से उनकी अतिरिक्त आय दीपावली पर सुख समद्धि का एहसास करायेगी।

मेले के सफल आयोजन के लिए नगर आयुक्त अनुनय झा ने मंच से सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए खासकर मूलचंद गर्ग मीरा मित्तल की खुल कर प्रशंसा की। गोवर्धन क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, राधा कृष्ण पाठक सीओ सिटी अभिषेक तिवारी भी मंच पर विराजमान थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular