Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : मूसलाधार बरसात में दारोगा कार सहित बह गए

मथुरा : मूसलाधार बरसात में दारोगा कार सहित बह गए

मथुरा। शुक्रवार शाम आई घनघोर बारिश में एक दरोगा की कार पानी में बह गए। बमुश्किल लोगों की मदद से दारोगाजी को कार से नीचे उतरवाकर उनकी जान क्षेत्रीय लोगों ने बचा ली है लेकिन उनकी कार यमुना के पानी में समां गई। क्षेत्रीय लोगों ने यमुना में बहकर गए दो दर्जन वाहनों को निकलवाया है। 
शुक्रवार शाम मथुरा में अचानक मौसम का मिजाज बदला बदली छाई और मूसलाधार बारिश होने लगी। इस बारिश के कारण शहरभर में नदी बह निकली और इस नदी का रूख हर बार की तरह से स्वामी घाट होते हुए यमुना की ओर था। यमुना किनारे यमुना मिशन की ओर से कार्य चलने के कारण स्वामी घाट पर लगी रहने वाली रैलिंग हटा दी गई है। जिसके कारण आज अन्य जनपद के दरोगाजी यहां पहुंचे हुए थे जो कि नारी निकेतन में किसी लड़की को छोड़ने आए हुए थे। जब वह अपनी अल्टो कार में बैठे और जाने लगे तो मूसलाधार बरसात में फंस गए। बारिश और उसके पानी के बहाव में अल्टो कार सहित दारोगा यमुना की ओर बहने लगे। इसी दौरान दारोगा ने स्थिति समझ उसमें से नीचे उतर गए और लोगों ने उनकी जान बचा ली। 
क्षेत्रीय नागरिक अधिवक्ता लक्ष्मण गौतम ने बताया कि करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहनों को नाविकों ने यमुना से बाहर निकाला है। लेकिन दरोगा की कार को यमुना से बाहर  नहीं निकाल सके। इसके अलावा एक गरीब का रिक्शा भी यमुना में बह गया वह भी नहीं निकाला जा सका है। 
घटना की सूचना मिलते ही बंगाली घाट चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र भाटी मौके पर पहुंच गए। लेकिन वह कुछ खास कर नहीं सके। उन्होंने फायर स्टेशन की टीम को मौके से बुलाकर दरोगा की कार निकलवाने के प्रयास में जुटे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular