Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : मिड-डे मील की गुणवत्ता परखने को एसडीएम ने खाया बच्चों...

मथुरा : मिड-डे मील की गुणवत्ता परखने को एसडीएम ने खाया बच्चों के साथ खाना

– 2019 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत नागर निरीक्षण को पहुंचे थे ग्राम छरोरा के प्राथमिक स्कूल

मथुरा (हि.स.)। जनपद के प्रशासनिक अधिकारी ने शुक्रवार को स्कूली बच्चों के साथ खाना खाकर मिड-डे मील के भोजन की गुणवत्ता की स्वयं जांच की है।

सदर तहसील के एसडीएम 2019 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत नागर शुक्रवार को ग्राम छरोरा के प्राथमिक स्कूल पहुंचे। निरीक्षण के समय स्कूल के बच्चों के लिए मिड-डे मील के रूप में दिये जाने वाला भोजन आ गया, जिसे बच्चों में वितरित कर दिया गया। बच्चों को खाना खाते देख एसडीएम ने खाने की गुणवत्ता जानने के लिए खाना खाते बच्चों के पास पहुंच गये और उसी खाने में से खाना खाने लगे। यह देख स्कूल का स्टॉफ कुछ घबरा गया लेकिन एसडीएम साहब जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ मिड-डे मील का खाना खाते रहे। एसडीएम को ऐसा करते देख वहां के ग्रामीण बडे प्रसन्न हुए उन्होंने कहा कि अगर हर कार्य में अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेंगे तो निश्चित है कि उस कार्य की गुणवत्ता सुधर जायेगी।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular