Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : भाकियू और अंबावता ने एक्सप्रेस-वे के अलीगढ़-मथुरा व मथुरा बलदेव...

मथुरा : भाकियू और अंबावता ने एक्सप्रेस-वे के अलीगढ़-मथुरा व मथुरा बलदेव सादाबाद मार्ग किया जाम

– जाम से यातायात रहा बाधित, बाजारों में बंद का नहीं दिखाई दिया असर, दुकान और प्रतिष्ठान रहे खुले

मथुरा(हि.स.)। जिले में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने सोमवार जगह-जगह प्रदर्शन किया। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के पास किसानों ने जाम लगा दिया। बलदेव-मथुरा मार्ग पर भी कुछ देर के लिए जाम लगा रहा। बलदेव में भाकियू अंबावता ने बलदेव-मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

सोमवार को भरतीय किसान यूनियन द्वारा कृषि कानून के विरोध में भारत बन्द को लेकर आह्वान किया गया था जिसके चलते किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने व्यापरियों और दुकानदारो से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने को अपील की लेकिन राया में बंद का कोई असर दिखायी नहीं दिया। सोमवार को सयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता राया कट पर पहुंचे और ऊपर कट पर पहुंचे का प्रयास किया।

वहीं, पहले से मौजूद पुलिस फोर्स ने कार्यकर्ताओं को ऊपर कट पर चढ़ने नहीं दिया तो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए वहीं मथुरा अलीगढ़ मार्ग पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे और कृषि कानून बिल वापस लो कि मांग करने लगे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी जाम के दौरान लोगो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। घटना स्थल पर पहले से ही मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक देहात श्रीशचंद्र, उपजिलाधिकारी कृष्णानंद तिवारी, क्षेत्राधिकारी महावन रविशंकर पराशर, कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा और प्रसाशनिक अधिकारियों ने कार्यकर्ताओ को समझा-बुझाकर मथुरा अलीगढ़ मार्ग से जाम खुलबा दिया।

दूसरी ओर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितम्बर भारत बंद को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के मंडल अध्यक्ष लेखराज सिंह प्रधान अवैरनी व जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया। मथुरा बलदेव सादाबाद मार्ग को कई घंटों के लिए जाम कर दिया आपातकालीन समस्याओं जैसे एंबुलेंस आदि के लिए समय-समय पर जाम को खोला गया तथा पर जाम लगाया गया। लगभग 05 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम को देखकर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए तथा मौके पर उप जिलाधिकारी महावन कृष्णानंद तिवारी, सीओ महावन , बलदेव इंस्पेक्टर व सैकड़ों की संख्या में पुलिस प्रशासन को पीएसी ने किसानों को रोकने का बहुत प्रयास किया बाद में काफी समझाने के बाद किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर जाम को खोला।

किसानों के भारत बंद को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह पुलिस की निगरानी थी, कई जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली हाईवे पर भी चौकसी बढ़ाई गई थी। इधर, मथुरा, वृंदावन, छाता और सौंख के बाजारों में बंदी का असर देखने को नहीं मिला। नौहझील तहसील परिसर के बाहर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। रेलवे ने एहतियात के तौर पर सोमवार सुबह को कई ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया था, जिन्हें डेढ़ घंटे बाद रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular