Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : बेटी का लग्न चढ़ाने जा रहे किसान परिवार से साढ़े...

मथुरा : बेटी का लग्न चढ़ाने जा रहे किसान परिवार से साढ़े पांच लाख की लूट

मथुरा(हि.स.)। बलदेव  थानाक्षेत्र अंतर्गत सोमवार की शाम बदमाशों ने बरौली अड्डा के निकट आगरा निवासी किसान परिवार से साढ़े पांच लाख नकदी समेत जेवर लूट ले गए। पीड़ित किसान अपनी पुत्री का लग्न चढ़ाने के लिए गांव अरतौनी जा रहा ​था। बरौली अड्डा पर फल खरीदते समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर एसपी देहात श्रीशचंद, सीओ महावन पहुंच गए उन्होंने पीड़ित किसान से घटना की जानकारी हासिल कर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मुकद्मा दर्ज कर लिया। 
सोमवार शाम करीब चार बजे आगरा के कागरौल थाना क्षेत्र के गहरा खुर्द गांव निवासी किसान हाकिम सिंह परिवार के साथ बोलेरो से लड़की का टीका लेकर लड़का पक्ष के यहां सगाई के कार्यक्रम में जा रहे थे। वह अतरौनी गांव निवासी लेखराज सिंह के यहां सगाई लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में कैलाश रोड स्थित बरौली अड्डा पर हाकिम सिंह उतरे और फल वाले की दुकान से एक टोकरी फल की लेने लगे। तभी उनके हाथ में लगा बैग लूटकर मोटर साइकिल सवार दो बदमाश भाग गए। 
पीड़ित किसान हाकिम सिंह ने बताया कि वह अरतौनी निवासी लेखराज सिंह के यहां सगाई लेकर जा रहे थे। बदमाश जो बैग लूट कर ले गए हैं। उसमें साढे पांच लाख रुपये, एक सोने की चेन, अंगूठी और एक जोड़ी चांदी के पाजेब रखे थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular