Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा बलदेव किसान पंचायत में भाकियू ने दिखाया दमखम

मथुरा बलदेव किसान पंचायत में भाकियू ने दिखाया दमखम

– बिल वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं, पीएम से बात करने के लिए नम्बर तो दें : राजेश चौहान 

मथुरा(हि.स.)। भाकियू द्वारा बुधवार को अबैरनी चौराहे के समीप किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें शिरकत करने पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि किसान लड़ाई लड़ रहा है मजबूती के साथ लड़ेगा। 
बिल वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं, लड़ेंगे और जीतेंगे और कहा प्रधानमंत्री से बात करने को तैयार है लेकिन कोई कॉल तो आए, नम्बर तो दें। उन्होंने बताया कि दीप सिन्धु किस बेरिकेडिंग को तोड़कर लाल किला पहुंचा बीजेपी की साजिश है, उसको पोल पर चढ़ने दिया गया पहले ही उसको लाल किला में बैठा दिया गया था। 
भारतीय किसान यूनियन द्वारा बलदेव विधान सभा स्थित अबेरनी चौराहे के समीप किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इस किसान पंचायत में कई गांवों से आए किसान मौजूद रहे। किसान पंचायत में राजनीतिक दलों के झंडे में दिखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने सरकार पर जमकर हमला बोला। 

राजेश चौहान ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। आखिर क्यों कृषि कानून को वापस नही लिया जा रहा है। जब उनसे किसान और सरकार के बीच वार्ता की बात पूछी गई तो उनका कहना था प्रधानमंत्री का नम्बर हमको मिला ही नहीं है। साथ ही दीप सिंधु को भाजपा का बताते हुए कहा कि उसको पहले से लाल किले पर बैठा दिया गया। आखिर क्यों उसके खिलाफ कार्यवाही नहीं कि गई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular