– गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1.56 लाख रुपये, हथियार बरामद
मथुरा (हि.स.)। जिले की गोवर्धन पुलिस ने साइबर सैल के सहयोग से ऑन लाइन ठगी करने वाले गैंग का शनिवार भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह शातिर ठगों को गांव गाठौली के पास देवसेरस रोड पर कनुवा बाबा तिराहे से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से डेढ लाख रुपये, 5 तमंचा, कारतूस, 5 मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद किए हैं। इन ठगों का मथुरा सहित यूपी के कई शहरों में गैंग सक्रीय था। जो कि पेटीएम, गूगल पे, फेसबुक और एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर लोगों के बैंक अकाउंटों को खाली कर देते थे।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चंद ने शनिवार शाम बताया कि थाना गोवर्धन पुलिस और साइबर सैल की संयुक्त कार्यवाही के दौरान ऑन लाइन ठगी करने वाले शातिर ठग न सिर्फ मथुरा में बल्कि हाथरस, मुरादाबाद ,बुलन्दशहर, बल्लभगढ, फरीदाबाद जनपदों में फर्जी मोबाइल सिमों से धोखाधडी कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
पुलिस ने शनिवार को गांव गाठौली के पास देवसेरस रोड पर कनुवा बाबा तिराहे से अन्तर्राज्यीय शातिर ठग जाफर पुत्र इस्लाम निवासी खेडा बासौली थाना कैथवाडा जिला भरतपुर राजस्थान, शाबिर पुत्र बशीरा निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन हाल निवासी गाँव अंगरावली थाना कामा जिला भरतपुर राजस्थान, साबू पुत्र बबली निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन हाल निवासी गाँव अंगरावली थाना कामा जिला भरतपुर राजस्थान, राहुल पुत्र जाकिर निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन, अकरम पुत्र मजीद निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन, साहवदीन पुत्र बशीरा निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन हाल नि. अंगरावली थाना कामा जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 5 अवैध तमंचा, 5 मोबाइल फोन, 1 लाख 56 हजार रुपये बरामद किए गए है।
मथुरा : पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के छह शातिर ठग किए गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
