Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में देंगे 822 करोड़...

मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में देंगे 822 करोड़ की योजनाओं की सौगात

मथुरा(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं को निकाय चुनावों का गुरु मंत्र देंगे। इस दौरान ब्रजवासियों को 822 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी तक देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह 10.55 बजे गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर से सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में पहुंचे। यहां कुछ ही समय में भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनपद को 822 करोड़ की 210 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 84 परियोजनाओं का लोकार्पण, 126 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। यह परियोजनाएं 12 से अधिक विभागों से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री योगी आगामी निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को ही नहीं मथुरावासियों को भी रिझाने आ रहे हैं। प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में वे न केवल कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनाव में फतह के लिए प्रेरित करेंगे। चुनाव से पूर्व मथुरा के लिए 822 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात यही दर्शा रहा है। इसी चुनावी तैयारी में मुख्यमंत्री इस दौरान मथुरा वासियों को यह भी बताएंगे कि राज्य और केंद्र की सत्ता के साथ स्थानीय निकाय में भाजपा की मौजूदगी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के विकास के लिए कितनी आवश्यक है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular