Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : दो माह पूर्व दफनाएं गए मुर्दे का सिर काट ले...

मथुरा : दो माह पूर्व दफनाएं गए मुर्दे का सिर काट ले जाने से पुलिस हैरान, कब्रिस्तान में पुलिस तैनात

मथुरा(हि.स.)। थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत परिक्रमा मार्ग स्थित आन्यौर क्रबिस्तान से कब्र में दफन शव को निकालकर अज्ञात लोग मृतक के सिर को काट ले जाने का मामला रविवार प्रकाश में आया है।
 घटना की जानकारी होने पर गोवर्धन पुलिस कब्रिस्तान पहुंची जहां उन्होंने एतिहात के दौर पर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर शरीर से सिर को क्यों काटा गया, क्या इसके पीछे तंत्र क्रिया तो नहीं है? 
थाना गोवर्धन क्षेत्र के आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित कब्रिस्तान है, जहां रविवार सुबह चौकीदार ने कब्र खुली देखकर अचम्भित हो गया। उसने देखा कि धड़ से सिर कटा हुआ था। चौकीदार ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों एवं इलाका पुलिस को दी। 
घटना की सूचना मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी स्थित घटनास्थल कब्रिस्तान पहुंची। पुलिस ने मुर्दे को धड़ को कब्र में दफना कर एतिहात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पहुँची मृतक की पत्नी अफसाना ने बताया कि उसके पति शाहिद 35 वर्ष की बीमारी के कारण दो माह पूर्व मौत हुई थी। शाहिद के शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया था। उसके पति के शव को कब्र से निकालकर धड़ से सिर काट लिया गया है। जिसकी जानकारी मिलने पर वह परिजनों के साथ कब्रिस्तान पहुँची। 
शाहिद की पत्नी अफसाना ने अंदेशा जताया है कि उसके पति का सिर किसी तांत्रिक ने काटा हो सकता है। पत्नी ने प्रशासन से घटना की जांच की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular