Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा जिला बेसिक अधिकारी वीरपाल पर योगी सरकार की गिरी गाज

मथुरा जिला बेसिक अधिकारी वीरपाल पर योगी सरकार की गिरी गाज

– शासन के आदेश को दरकिनार कर आवंटन सूची जारी नहीं करने पर हुई कार्रवाई 

मथुरा (हि.स.)। कार्य में लापरवाही और शासन के आदेश को दरकिनार करने वाले बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें शिक्षा निदेशक कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है। अब उनके कार्यभार को मथुरा डायट के प्रचार्य संभालेंगे। 
गौरतलब हो कि, बीएसए द्वारा परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया में विद्यालय आवंटन में गड़बिड़यां की गई हैं। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव आरवी सिंह द्वारा शनिवार जारी निर्देश के अनुसार बीएसए ने शासन के आदेश को दरकिनार कर आवंटन सूची जारी नहीं की है। 
इस मामले में लापरवाही की पुष्टि होने पर शासन ने वीरपाल सिंह को बीएसए पद से हटा दिया है। योगी सरकार ने निर्देश दिए है कि प्रथम दृष्टया अनियमितता के दोषी पाए गए मथुरा बीएसए वीरपाल सिंह को पद से हटाकर बेसिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। अब मथुरा बीएसए के के पद का कार्यभार मथुरा डायट के प्राचार्य संभालेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular