Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपए छीनने के मामले में...

मथुरा : चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपए छीनने के मामले में 4 अधिकारी निलंबित, सीएम योगी ने लिया एक्शन

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा में चांदी कारोबारी प्रदीप कुमार अग्रवाल से 43 लाख रुपए छीनने के मामले में सीएम योगी ने अपना सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जिनमें सेल्स टैक्स के जॉइंट कमिश्नर, एसआईबी अभिषेक श्रीवास्तव, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2, एसआईबी डीएम सिंह, अजय कुमार असिस्टेंट कमिश्नर, मोबाइल सचल दल सप्तम, आगरा और शैलेन्द्र कुमार, सीटीओ मोबाइल सचल दल- 7, आगरा प्रमुख हैं। दरअसल आगरा दौरे के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यापारियों व जन प्रतिनिधि से मुलाकात में व्यापारियों का दर्द छिलक गया। व्यापारियों ने सीएम से जब चांदी व्यापारी प्रदीप कुमार अग्रवाल से सेल टैक्स अधिकारियों द्वारा 43 लाख रुपए छीनने की बात बताई तो मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल को जांच के आदेश दिए। इस मामले की जांच जब अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल कर रहे थे तो सीसीटीवी फुटेज से उनके सामने कई ऐसी चीजें आईं, जिससे वह चौंक गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मथुरा से व्यापारी को निजी वाहन में सेल्स टैक्स आगरा के असिस्टेंट कमिश्नर मोबाइल सचल दल सप्तम अजय कुमार व शैलेंद्र कुमार द्वारा पूरे फिल्मी अंदाज में उठाया जाता है। निजी वाहन से बिना किसी लिखा पढ़ी के वह सेल टैक्स आगरा ऑफिस लाते हैं। व्यापारी को इंट्रोगेशन के नाम पर धमकाया जाता है। नियमों का हवाला देते हुए व्यापारी से उसके 43 लाख रुपये अजय कुमार व शैलेन्द्र कुमार द्वारा छीन लिया जाता है। साथ ही अपने वरिष्ठ अधिकारी डीएन सिंह व अभिषेक श्रीवास्तव को उनका हिस्सा पहुंचा कर मामले को रफा-दफा करा दिया जाता है। शैलेंद्र कुमार के आदेश पर व्यापारी के डिटेंशन को ना तो कागजी कार्रवाई में दिखाया जाता है, ना ही उसके इंटेरोगेशन की बातों को सरकारी कागजों में दर्ज किया जाता है। ये भी पता चला कि पूर्व में भी शैलेंद्र और अजय की इस जोड़ी ने कई मामले में व्यापारियों से धन उगाही ही थी। जिसकी शिकायत भी हुई पर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति ही हुई। ऐसे में चांदी व्यापारी के पास से 43 लाख रुपए छीनने के बाद इन दोनों अधिकारियों की डीएन सिंह एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 एसआईबी व अभिषेक श्रीवास्तव ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी आगरा से सांठगांठ व अच्छे संबंध होने पर शैलेंद्र कुमार और अजय कुमार पर शिकायत के बावजूद कार्यवाही न के बराबर हुई।
बता दें कि जब सीएम योगी ने जांच के आदेश दिए तो जांच की आंच जब राजधानी लखनऊ के विभूति खंड स्थित वाणिज्य कर मुख्यालय पहुंची तो हड़कंप मच गया। ऐसे में तमाम अधिकारियों के रोल भी सामने आए, जिनकी सरपरस्ती में ऐसे भ्रष्ट अधिकारी इस तरीके की वारदातों को अंजाम देकर फल फूल रहे थे। सूत्रों ने कहा कि मुख्यालय में तैनात अशोक कुमार सिंह एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2  जिनकी मूल पोस्टिंग ट्रेनिंग सेंटर पर हैं लेकिन 3 साल से मुख्यालय का सारा काम इनके द्वारा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular