Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा की आशा बहनों को स्वास्थ्य विभाग ने प्रदान किए 492 स्मार्टफोन

मथुरा की आशा बहनों को स्वास्थ्य विभाग ने प्रदान किए 492 स्मार्टफोन

– स्मार्टफोन से आशा बहनें स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाएंगी : सीएमओ

– जनपद में 1700 आशाओं को स्मार्टफोन वितरित किए जाने हैं

– लखनऊ से योगी आदित्यनाथ द्वारा स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट किया

मथुरा(हि.स.)। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की तरह ही आशा बहनों को भी शुक्रवार स्मार्ट फोन से लैस किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला मुख्यालय स्थित सभागार में आशाओं को फोन वितरण के लिए समारोह आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। सीएमओ ने कहा इससे आशाएं अपने क्षेत्रों में स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर तरीके से प्रदान कर पाएगी।

लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशाओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इस कार्यक्रम को जनपद में लाइव टेलीकास्ट किया गया।

शुक्रवार दोपहर जनपद के जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी एवं मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ के हाथों से आशाओं को ये स्मार्टफोन प्रदान कर फोन वितरण का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में कुल 1700 आशा हैं, जिनमें 1530 ग्रामीण एवं 170 शहरी आशा हैं। अभी जनपद में कुल 492 स्मार्ट फोन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें इन आशाओं को दिया जा रहा है। शेष आशाओं को जल्द ही शासन से प्राप्त स्मार्टफोन वितरित कर दिए जाएंगे। स्मार्टफोन के जरिए आशाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी हुई तमाम ऐप डाउनलोड करने हैं, जिनके जरिए सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

सीएमओ ने बताया कि इन स्मार्टफोन द्वारा जनपद की आशाएं अपने क्षेत्रों में स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर तरीके से प्रदान कर पाएगी। स्वास्थ्य विभाग को और शासन को त्वरित सूचनाएं मिल सकेंगीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नोडल डॉ देवेंद्र अग्रवाल, डा ए के सिंह, जिला प्रशासनिक अधिकारी डा अनुज कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ मुनीश पौरुष, शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल डा अनुज चौधरी, डा गोपाल बाबू, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया, जिला कामयुनिटी प्रोसेस प्रबंधक पारुल शर्मा, अनुराग गौतम, हिमांशु वैदिक एवं चिकित्सा अधीक्षक तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular