Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : किसान बिल को लेकर अडींग के किसानों ने किया ट्रैक्टर...

मथुरा : किसान बिल को लेकर अडींग के किसानों ने किया ट्रैक्टर रैली प्रदर्शन

– किसानों ने जलाई कृषि बिल की प्रतिलिपियां 
मथुरा(हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के आव्हान पर शुक्रवार गोवर्धन कस्बे के गांव अडींग में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह सिकरवार नेतृत्व में किसान बिल के विरोध में किसानों ने टै्रक्टर ट्रॉली रैली निकालते हुए गोवर्धन मार्ग बाईपास पर किसान बिल की प्रतिलिपियां जलाई और जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस प्रशासन ने जाम नहीं लगने दिया और किसानों को समझा बुझाकर वापस लौटा दिया। 
शुक्रवार को गोवर्धन के गाँव अडींग में भारतीय किसान यूनियन भानू के तत्वादान में अडींग के किसानों ने सरकार द्वारा लागू किये गए किसान बिल के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। वही ट्रैक्टर रैली गाँव से होकर मथुरा गोवर्धन मार्ग बाईपास पर पहुँची। यहाँ किसानों ने एकत्रित होकर किसान बिल की प्रतिलिपियों को जलाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं किसानों की रोड जाम करने की मंशा को पुलिस ने नाकाम कर दिया। मौके पर पहुँची इलाका पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर प्रदर्शन को खत्म कराया। 
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह सिकरवार ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान हित में नहीं है और इनको भाकियू किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देगी, वही गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा कि कृषि कानून के विरोध में चल रहा आंदोलन उनकी आजादी की लड़ाई है.यदि अब भी किसान मौन रहा, तो फिर कभी भी अपनी बात सरकार तक नहीं पहुंचा सकेगा। कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने वाला है और इसे किसी भी कीमत पर नहीं माना जाएगा। 
ये रहे रैली में शामिल 
इस मौके भाकियू भानू के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह सिकरवार, तहसील अध्यक्ष यशपाल सैनी, भगवान सिंह सैनी,कन्हैया ठाकुर, मोहन बघेल, यादराम सैनी, प्रताप सैनी, ऋषि यादव, सोनू चौधरी, बग्गा सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, दिलीप कौशिक सहित सैकड़ों से अधिक किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular