Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : किसान आंदोलन को लेकर सांसद हेमामालिनी के आवास की सुरक्षा...

मथुरा : किसान आंदोलन को लेकर सांसद हेमामालिनी के आवास की सुरक्षा बढ़ी

मथुरा(हि.स.)। किसानों का आंदोलन उग्र होने तथा विपक्षियों द्वारा चेतावनी दिए जाने को लेकर आलाकमान ने प्रदेश के सांसद एवं विधायकों के आवास पर सुरक्षा बढ़ाए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 

 बुधवार को मथुरा जिला प्रशासन ने वृंदावन स्थित सांसद हेमामालिनी के आवास पर कड़ी सुरक्षा का पहरा लगा दिया है। कॉलौनी के प्रवेश द्वार पर आज पीएसी व पुलिसबल तैनात नजर आया है। 
विदित रहे कि नए कृषि कानून को लेकर जहां केंद्र सरकार व किसानों के बीच चल रहा गतिरोध जारी है और यह आंदोलन अब उग्र भी होता जा रहा है। वहीं किसानों के समर्थन में आए विपक्षी दलों द्वारा भी विरोध प्रदर्शन के साथ ही मंत्रियों व सांसदों के आवास पर घेराव व प्रदर्शन की चेतावनी दी जा चुकी है। ऐसे में शासन-प्रशासन भी एहतियात बरत रहा है। 
इसी के अंतर्गत बुधवार वृंदावन में सांसद हेमामालिनी के ओमेक्स कालोनी स्थित आवास पर सुरक्षा घेरा खींच दिया गया है। जहां सुरक्षा की दृष्टि से आवास के साथ-साथ कालोनी के प्रवेश द्वार पर पीएसी व पुलिसबल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular