Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : कार में मिला अहमदाबाद के युवक का शव, पिस्टल भी...

मथुरा : कार में मिला अहमदाबाद के युवक का शव, पिस्टल भी बरामद

मथुरा (हि.स.)। कोतवाली वृंदावन की पुलिस चौकी जैंत क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे प्रकाश ढाबे पर खड़ी एक कार में अहमदाबाद के युवक का शव पिस्टल सहित मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने कार से साक्ष्य एकत्र किए हैं। 

शनिवार जैंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश ढाबा के समीप सड़क किनारे एक सफेद रंग की कार संख्या जी जे 01 के वाई 2132 लावारिश अवस्था में खड़ी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार अंदर देखा तो एक युवक का शव सीट पर पड़ा हुआ था। युवक के सीधे हाथ में पिस्टल थी और बांई तरफ कनपटी पर गोली का निशान। पुलिस को युवक के पास से आधार कार्ड भी मिला है। आधार कार्ड राहुल बी शर्मा, निवासी अहमदाबाद का है। पुलिस पूरे प्रकरण की जानकारी जुटा रही है। कार के रजिस्ट्रेशन की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस चौकी जैंत एसआई जसवंत सिंह ने बताया प्रांरभिक जांच में खुदकुशी का मामला लग रहा है। अभी तक कार मालिक का पता नहीं चला है। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से पहचान हुई है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular