Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : एक्सप्रेस-वे पर हुई पुलिस मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

मथुरा : एक्सप्रेस-वे पर हुई पुलिस मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

मथुरा(हि.स.)। थाना नौहझील पुलिस की यमुना एक्सप्रेस-वे पर चैकिंग के दौरान गुरूवार बाइक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।  पुलिस ने बाइक सवार तीनों बदमाशों को पकड़ लिया है। एसपी देहात श्रीश चन्द्र ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने थाना टप्पल, सुरीर, अलीगढ़ सहित कई थानों में लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। 

एसपी देहात ने बताया कि कुछ दिनों से एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई थी, जिसके चलते वाहनों की चैकिंग नौहझील थाना प्रभारी लोकेश भाटी कर रहे थे कि गुरूवार सुबह आगरा की ओर से नोएडा की तरफ जा रही स्लैंडर प्लस पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक को भगाई तो पुलिस ने उनका पीछा किया। तो बाइक सवार युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों की बाइक गिर गई। 
पुलिस ने फिरंगी उर्फ जितेन्द्र पुत्र देवराज सिंह, रामजीत पुत्र सुखपाल सिंह निवासीगण संग्रामपुर थाना खैर व अमित जाट पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी गढी सामता नौहझील को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पकड़े गये बदमाशों में फिरंगी उर्फ जितेन्द्र उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी हैं, जो पहले जनपद मथुरा व अलीगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूटपाट की घटनायें कारित कर चुका है। पकड़े गये बदमाशों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा जा रहा है ।  

RELATED ARTICLES

Most Popular