Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, खराब ट्रक से टकराएं बस सहित...

मथुरा एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, खराब ट्रक से टकराएं बस सहित आठ वाहन, तीन घायल

मथुरा(हि.स.)। जिले में बीतीरात से लेकर रविवार सुबह तक जबरदस्त कोहरे का कहर जारी है। थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत बीतीरात यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 127 के समीप खराब पड़े डीसीएम ट्रक से लगातार बस सहित आठ वाहन टकराएं। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु अलग-अलग हॉस्पीटलों में भेजा है।

शनिवार बीतीरात को यमुना एक्सप्रेस वे माइलस्टोन 127 पर जबर्दस्त घरा कोहरा छाया रहा। जिससे विजीविल्टी शून्य होने की स्थिति में वाहनों एक्सप्रेस वे पर रेंगकर चले थे। वाहनों की गति थमने के बावजूद यमुना एक्सप्रेस वे पर डीसीएम ट्रक पहले से ही क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई थी, जिसे एक्सप्रेस वे अथॉरिटी द्वारा हटाया नहीं गया। परिणाम स्वरुप कोहरे के कारण कुछ भी नजर न आने के चलते लगभग 8 वाहन पीछे से टकरा गए। जिसमें एक बस भी पीछे से टकरा गई। इस दुर्घटना में लगभग तीन यात्री घायल हो गए हैं। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने यात्रियों वाहनों और बसों से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके बाद वाहनों को वहां से हटाकर यातायात को सुचारू कराया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular