मथुरा(हि.स.)। जिले के थाना शेरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पैगांव के पास शनिवार तड़के करीब पौने दो बजे तेज रफ्तार ईको कार रजवाहा में जा गिरी, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि जबकि चार लोग घायल हो गए। खेतों में काम रहे लोगों ने लोगों ने उन्हें निकाला और अस्पताल भिजवाया। घटना से कोहराम मच गया। पुलिस ने चारों मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं।
गौरतलब हो कि, शुक्रवार देररात को हरियाणा के गांव हसनपुर से ईको कार द्वारा भात निमंत्रण के लिए शेरगढ़ के गांव उझानी में राजेंद्र सिह के यहां आए थे और राजेन्द्र सिंह के साथ ईको कार में सवार कुमर पाल, ऋषि, मोहन श्याम, लक्ष्मीनारायण, आसू, पलक, हेमंत व भीम सवार शनिवार तड़के करीब पौने दो बजे अपने गांव लौट रहे थे तभी पैगांव के समीप बनी रजवाहा में कार अनियंत्रित होकर पलट गई और शोर-शराबे की आवाज सुन खेतों पर काम कर रहे किसान घटनास्थल पर पहुंच गए तथा सूचना पर शेरगढ़ पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु भर्ती कराया थे। जहां चिकित्सकों ने 45 वर्षीय कुंमरपाल पुत्र किशोर लाल निवासी हसनपुर, 50 वर्षीय ऋषि प्रकाश पुत्र किशोरी लाल निवासी हसनपुर, 35 वर्षीय मोहन श्याम पुत्र परसादीलाल निवासी भिडूकी हसनपुर हरियाणा, 15 वर्षीय किशोर लक्ष्मीनारायण पुत्र राजेंद्र निवासी हुसैनी शेरगढ़ की मृत घोषित कर दिया। जबकि जिला अस्पतला में शनिवार उपचाररत आसू पुत्र अशोक निवासी हसनपुर, पलक पुत्री सोनू, हेमंत पुत्र रामजीलाल, भीम पुत्र सोनू निवासी हसनपुर हरियाणा है, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया है।
