मथुरा(हि.स.)। आगरा से मथुरा आ रही रोडवेज बस शनिवार रात्रि को थाना रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत स्वर्ण जयंती हॉस्पिटल के सामने नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें कई यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना रिफाइनरी प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायलों की जानकारी की जा रही है।
थाना रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने आज देर रात्रि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगरा से मथुरा जा रही रोडवेज बस के सामने जानवर आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में रोडवेज बस असंतुलित होकर पलट गई। इसके कारण बस में सवार मथुरा एवं आगरा निवासी आठ यात्री घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने बाहर निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि अन्य यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें उनके गंतव्य के लिये अन्य वाहनों से पुलिस ने भिजवा दिया है। सीओ रिफाइनरी ने इसकी पुष्टि की है। जारी….
मथुरा : आगरा की ओर से आ रही रोडवेज बस असंतुलित होकर पलटी, आठ यात्री घायल
RELATED ARTICLES
